मुंबई में कुछ घंटों की बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, कहीं पर गाड़ियों की टक्कर तो कहीं ठप हुई रेल
shubhamsc | 24 Jul 2019 08:11 PM (IST)

मुंबई में कल रात से रुक रुक हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं .. कई इलाकों में पानी भर गया तो कई जगह घंटों तक जाम लगा रहा. सड़कें तलाब में तबदील हो गईं .. रेलवे ट्रैक पानी में डूबे हुए दिखे, लंबा ट्रैफिक जाम लगा, गाड़ियों के बीच टक्कर हुई. मुंबई के अंधेरी में बारिश और अंधेरे की वजह से तीन गाड़ियां आपस में भिड़ गईं. जिसमें दस लोग घायल हो गए. सुबह हुई बारिश की वजह से स्कूली बच्चों को भी दिक्कत हुई. ज्यादा बारिश होने की वजह से कुछ रेलवे ट्रैक पर भी पानी भर जाने से ट्रेनें लेट चलीं.