एग्जिट पोल के नतीजों पर मुंबई नॉर्थ सीट से BJP उम्मीदवार गोपाल शेट्टी ने कहा- NDA 350 सीटें जीतेगी
ABP News Bureau | 21 May 2019 05:00 PM (IST)

एबीपी न्यूज से बातचीत में मुंबई नॉर्थ सीट से बीजेपी उम्मीदवार गोपाल शेट्टी ने कहा कि ये मीडिया का अनुमान है कि उर्मिला मातोंडकतर ने मुझे कड़ी टक्कर दी है लेकिन मैं ऐसा नही मानता. अगर उर्मिला से भी आप इस बारे में पुछेंगे तो वो भी मेरी बात से सहमत होंगी. 23 तारीख़ को दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी इस चुनाव में 290-300 और एनडीए 350 सीटें जीतेगी.