बस में लगी भीषण आग...सड़क पर जानलेवा स्टंटबाज, देखिए- वायरल तस्वीरों की दिलचस्प कहानियां
shubhamsc | 01 Aug 2019 08:36 AM (IST)

'ऐसा भी होता है', में आपको दिखाएंगे वायरल तस्वीरों की दिलचस्प कहानियां. देखिए पहली खबर मुंबई की जहां बीच सड़क पर एक सरकारी बस धू धू कर जल उठी. बीच सड़क पर एक बस धू धू कर जल रही है. बस में से आग की लपटें निकल रही हैं. वहीं गहरे काले धुएं का गुबार भी उठ रहा है. सड़क पर बस के जलने से सैकड़ों लोग सड़क पर फंस गए. सोशल मीडिया पर दिल्ली की सड़कों पर जानलेवा स्टंट के अलग अलग वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन तस्वीरों में देखिए कैसे एक लड़का गाड़ी की खिड़की से बाहर लटका है और दूसरा लड़का गाड़ी के पिछले हिस्से को पकड़कर स्केटिंग कर रहा है. जानलेवा स्टंट की ये तस्वीरें अक्षरधाम और सराय काले खां के बीच का बताया जा रहा है.