श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट: 100 से ज्यादा लोगों की मौत, पीएम ने बुलाई आपात बैठक, देखिए धमाके के बाद का दर्दनाक वीडियो
ABP News Bureau | 21 Apr 2019 12:03 PM (IST)

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो सहित करीब 6 जगह सीरियल ब्लास्ट हुए हैं. बताया जा रहा है कि 3 चर्च और 3 होटल के अंदर धमाके हुए हैं.मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. अब खबर मिल रही है कि बम धमाकों में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. वहीं करीब 150 से ज्यादा लोग घायल है. बता दें कि इन बम धमाकों की जिम्मेदारी अभी तक किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है.