मंदसौर में बाढ़ से भारी तबाही, करीब 20 हजार लोग प्रभावित, यूपी में भी उफान पर गंगा
shubhamsc | 16 Sep 2019 09:27 AM (IST)

एमपी का मंदसौर में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. पानी का ऐसा कहर है कि पूरा शहर की जलमग्न नजर आ रहा है. जलप्रलय की ये तस्वीरें एमपी के मंदसौर की हैं. आप देखिए कि शहर में बना ये मुक्ति धाम किस तरह पानी में डूब गया है. अब जरा एक और तस्वीर देखिए. मंदसौर सीमेंट फैक्ट्री के सामने खड़ा ये ट्रैक्टर पूरी तरह से पानी में डूबा हुआ है. कुछ ऐसी ही स्थिति एक और गाड़ी की है जो पूरी तरह जलमग्न दिखाई दे रही है. मंदसौर की सड़कों पर इन दिनों सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है.