मोटर व्हीकल एक्ट पर विपक्ष का सवाल- क्या जुर्माना लगाने से रुक जाएंगे सड़क हादसे? देखिए ये बहस
ABP News Bureau | 02 Sep 2019 06:43 PM (IST)

सड़क पर लोगों की जान बचाने के लिए सरकार ने नया मोटर व्हीकल एक्ट बनाया है. संसद में लंबी-चौड़ी बहस के बाद बिल को मंजूरी मिली. कल यानी 1 सितंबर से इस क़ानून को लागू कर दिया गया. लेकिन देश के कुछ राज्यों को नये कानून पर ऐतराज है. विरोध करने वाले राज्यों की दलील है कि नये क़ानून में जुर्माने की रक़म काफ़ी ज़्यादा है. साथ ही वो ये भी कह रहे हैं कि इस क़ानून के लागू होने से भ्रष्टाचार में काफ़ी बढ़ोतरी होगी. ख़ास बात ये है कि विरोध करने वाले राज्यों में बीजेपी शासित गुजरात भी शामिल है. क्या वाकई सड़क पर सख़्ती से भ्रष्टाचार बढ़ जाएगा? क्या सड़क पर नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर बड़ा जुर्माना नहीं लगना चाहिए और सबसे बड़ा सवाल ये कि सड़क पर सुरक्षा को लेकर सियासत क्यों हो रही है.