दिल्ली में चालान की संख्या में चार सौ प्रतिशत की कमी आई
shubhamsc | 15 Sep 2019 09:33 PM (IST)

नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू हुए दो हफ्ते हो चुके हैं. दो हफ्ते से सड़क पर चालान को लेकर अलग-अलग रंग दिख रहे हैं. कहीं जुर्माने की बढ़ी रकम को लेकर गुस्सा है तो कहीं लोग बढ़-चढ़कर इसका समर्थन करते दिख रहे हैं. कुछ ऐसी भी तस्वीरें आमने आई हैं जहां लोग नियम तोड़ने वालों को सबक सिखाने पर आमादा हैं.