जम्मू कश्मीर: आज से शुरू हो सकती हैं लैंडलाइन फोन सेवा, कश्मीर में सोमवार को खुल सकते हैं स्कूल
shubhamsc | 17 Aug 2019 08:48 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद लागू की गईं कुछ पाबंदियां हटा दी गई हैं. राज्य में आज से लैंडलाइन फोन सेवा शुरू हो सकती है. वहीं, सोमवार से स्कूल और कॉलेज खोल दिए जाएंगे. जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रमण्यम ने कहा है कि कश्मीर में ज्यादातर फोन लाइनें हफ्ते के आखिर तक बहाल कर दी जाएंगी और स्कूल अगले हफ्ते सोमवार को खुल जायेंगे.