सुबह की ताजा खबरें: आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने बैंगलोर को 6 रनों से हराया
ABP News Bureau | 29 Mar 2019 07:42 AM (IST)
आईपीएल में कांटे के मैच में रोहित शर्मा की मुंबई ने विराट कोहली की बैंगलोर को 6 रन से हराया. मुंबई ने पहले 187 रन बनाए जवाब में बैंगलोर की टीम पांच विकेट पर 181 रन ही बना सकी. आखिरी ओवर में बैंगलोर को 17 रन चाहिए थे लेकिन मलिंगा ने सिर्फ 10 रन ही बनने दिए. विराट कोहली मलिंगा की आखिरी गेंद को नो बॉल ना देने से नाराज .. कहा- हम IPL खेल रहे हैं ना कि क्लब क्रिकेट. एबी डीविलियर्स भी बैंगलोर को बचा नही पाए. डीविलियर्स 41 गेंद पर 70 रन बनाकर नाबाद रहे. देखिए सबहु की ताजा खबरें.