मेघालय में खास तरह के नृत्य के जरिए किया जाता है मानसून का स्वागत, देखिए
ABP News Bureau | 10 Jun 2019 11:56 AM (IST)

पूरा देश गर्मी के सितम से बेहाल है.. गर्मी से जुड़ी कई खबरें आ रही हैं.. लेकिन मेघालय में मैसम बेहद ही अच्छा हो गया है.. हल्की बारिश हो रही है.. और सबसे खास बात कि मेघालय की खूबसूरत वादियां और भी सुंदर हो रही हैं क्योंकि यहां बादल जमीन पर उतर आएं हैं. अगले 48 घंटो में पूर्वोत्तर में मॉनसून पहुंचने के आसार हैं. इससे पहले पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है. मानसून का स्वागत करने के लिए यहां पर खासी समुदाय के लोग खास तरह के नृत्य करके साधना करते हैं.