दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश, तापमान में गिरावट
shubhamsc | 01 Sep 2019 10:21 AM (IST)

राजधानी दिल्ली में मूसलाधार बारिश से मौसम सुहाना हो गया. पिछले कुछ दिनों से लगातार गर्मी और उमस से जूझ रहे दिल्लीवालों को राहत मिली है. बारिश के बाद तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई. आज सुबह न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा. आने वाले दिनों में दिल्ली एनसीआर में और बारिश का अनुमान है.