थोड़ी देर में शुरू होगा मोदी का मेगा रोड शो, जोश से भरपूर नजर आए बीजेपी कार्यकर्ता
ABP News Bureau | 25 Apr 2019 05:00 PM (IST)

थोड़ी ही देर में बनारस में पीएम मोदी का रोड शो शुरू होने वाला है. हालांकि पीएम अपने तय समय से कुछ लेट हैं. लेकिन फिर भी बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर बना हुआ है. बीजेपी के समर्थक मोदी मोदी के नारे लगाए जा रहे हैं. देखिए ये ग्राउंड रिपोर्ट.