2019 चुनाव में पीएम मोदी के खिलाफ मायावती और ममता बनर्जी ने खोला मोर्चा, देखिए 'मोदी Vs लेडीज'
ABP News Bureau | 13 May 2019 10:57 AM (IST)

लोकसभा चुनाव लगभग खत्म होने वाला है. लेकिन मोदी की जंग खत्म नहीं हो रही है. 2019 की लड़ाई मोदी वर्सेज लेडीज हो गया है. ममता मोदी को कभी थप्पड़ मारने की बात कह रही हैं. कभी बदला लेने का बयान दे रही हैं. अलवर में गैंगरेप को लेकर मोदी ने मायावती को ललकार कर मायावती को विरोध में बोलने का नया मौका दे दिया. प्रियंका गांधी रोज मोदी पर हमले कर ही रही हैं.