जीत के बाद पीएम मोदी ने दिए ये तीन वचन । देखिए लोकसभा चुनाव नतीजों की सारी बड़ी खबरें
ABP News Bureau | 24 May 2019 08:03 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में बीजेपी ने इतिहास रच दिया है. साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बीजेपी अकेले अपने दम पर 300 से ज्यादा सीटों पर जीतती नज़र आ रही है. वहीं एनडीए भी 350 सीटों को पार कर गया है. अबतक के इतिहास में पहली बार हुआ है जब बीजेपी ने 300 का आंकड़ा छुआ है.