हरिद्वार में चोरी के आरोप में भीड़ ने युवक को उल्टा लटका कर पीटा, बेरहमी का वीडियो वायरल
shubhamsc | 09 Aug 2019 08:54 AM (IST)

ये खौफनाक घटना उत्तराखंड के हरिद्वार की है. जहां मोबाइल चोरी करने के शक में एक लड़के को जानवरों की तरह पीटा गया. एक युवक को रस्सी से उलटा लटका कर उसकी पिटाई की जा रही है. मार खा रहा लड़का दया की भीख मांग रहा है लेकिन पिटाई करनेवालों के हाथ नहीं रुक रहे. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश कर रही है. यहां देखिए वायरल तस्वीरों की हैरान करने वाली कहानियां.