उन्नाव केस: बलात्कार के आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर को बीजेपी ने पार्टी से निकाला
shubhamsc | 01 Aug 2019 12:54 PM (IST)

बीजेपी ने बलात्कार के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से निकाल दिया है. सेंगर उन्नाव गैंगरेप का मुख्य आरोपी है. याद रहे कि विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर साल 2017 से रेप का आरोप है, लेकिन वो बीजेपी में बने रहे. हालांकि, बीते दिनों जब उन्नाव गैंगरेप की पीड़ता कार हादसे का शिकार हो गई थी, जिसमें पीड़िता की चाची, मौसी और कार ड्राइवर की मौत हो गई थी, जबकि पीड़िता और उसके वकील की हालत नाजुक बनी हुई है. इस कार हादसे को साजिश की नजर से देखा जा रहा है और इसके पीछे सेंगर को आरोपी माना जा रहा है.