फिल्म 'मिशन मंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय कुमार, विद्या बालन समेत तमाम सितारों ने क्या कुछ कहा, देखिए
ABP News Bureau | 19 Jul 2019 11:12 PM (IST)
अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मिशन मंगल' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. जगन शक्ति के निर्देशन में बनी इस फिल्म में 'इसरो' के वैज्ञानिकों की उस कोशिश को दिखाया गया है, जिसमें उन्होंने मार्स पर पहुंचने की ज़िद की थी. इस फिल्म में वैज्ञानिक राकेश धवन और तारा शिंदे की कहानी दिखाई गई, जिनकी मार्स पर पहली सैटेलाइन भेजने में अहम भूमिका रही थी.