प्रचार के दौरान चोरों ने जगन मोहन रेड्डी की बहन शर्मिला की अंगूठी चुराई
ABP News Bureau | 01 Apr 2019 12:18 PM (IST)

चोरी की कई वारदातें आपने सुनी और देखी होंगी. लेकिन आंध्र प्रदेश में तो हद हो गई. एक चोर ने भीड़ का फायदा उठाते हुए YSR कांग्रेस के प्रमुख जगनमोहन रेड्डी की बहन शर्मिला की अंगूठी पर ही हाथ साफ कर दिया. गुंटूर जिले के मंगलगिरि में बस में बैठकर प्रचार के दौरान लोगों से हाथ मिला रही थीं शर्मिला तभी ये घटना हुई.