मेरठ; हिंदू युवा वाहिनी की गुंडागर्दी, प्रेमी जोड़े के घर में जबरन धुसकर धमकाया
ABP News Bureau | 13 Apr 2017 09:15 AM (IST)

यूपी का सीएम बनते ही योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले यह कहा था कि राज्य में कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा. उन्होंने कहा था कि कानून को कोई अपने हाथ में नहीं लेगा. लेकिन योगी की चेतावनी के बावजूद उन्हीं के बनाए हुए संगठन हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं पर गुंडागर्दी का आरोप लगा है. संगठन पर आरो है कि उनके कार्यकर्ताओं ने मेरठ में एक प्रेमी जोड़े के घर में जबरन घुसकर मारपीट की है.