ममता बनर्जी के समर्थन में आईं मायावती, पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार पर EC के बैन पर उठाए सवाल
ABP News Bureau | 16 May 2019 10:57 AM (IST)

बंगाल में बवाल को लेकर राजनीति गर्म है. मोदी विरोधी ममता के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मायावती ने कहा कि मोदी सरकार पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की सरकार को निशाना बना रही है. मायावती ने समय से पहले बंगाल में प्रचार पर रोक को लेकर चुनाव आयोग पर भी हमला बोला है. मायावती ने कहा, ''चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में प्रचार पर रोक लगाया, लेकिन आज रात 10 बजे से. क्योंकि प्रधानमंत्री की दिन में दो रैलियां हैं. अगर उन्हें प्रतिबंध लगाना था तो आज सुबह से क्यों नहीं लगाया गया? यह अनुचित है और चुनाव आयोग दबाव में काम कर रहा है.''