मायावती बोलीं- चुनाव में मोदी सरकार की नैया डूब रही है, RSS ने भी PM का साथ छोड़ा
ABP News Bureau | 14 May 2019 10:54 AM (IST)

बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस कर दावा किया है कि इस चुनाव में मोदी सरकार की नैया डूब रही है. आरएसएस ने भी मोदी का साथ छोड़ दिया है. क्योंकि इस चुनाव में हमें आरएसएस के स्वयंसेवक झोला लेकर नजर नहीं आते हैं. उन्हें जनविरोध का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए मोदी के पसीने छूट रहे हैं.