मायावती का PM मोदी पर बड़ा हमला, कहा- मोदी की विरासत देश के सांप्रदायिकता के इतिहास पर काला धब्बा है
ABP News Bureau | 15 May 2019 11:21 AM (IST)

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है. मायावती ने कहा कि मोदी की विरासत बीजेपी पर देश के सांप्रदायिकता के इतिहास पर काला धब्बा और बोझ है. मायावती ने ये भी कहा कि बीजेपी दलितों को गुमराह करने का हथकंडा अपना रही है.