यूपी के जालौन में मायावती ने की मुलायम सिंह यादव की तारीफ, देखिए पूरा भाषण
ABP News Bureau | 26 Apr 2019 07:52 PM (IST)

यूपी के जालौन में मायावती ने गठबंदन की संयुक्त रैली में कहा कि इस बार बीजेपी भी केंद्र की सत्ता से बाहर हो जाएगी. बीजेपी की कोई नाटकबाजी और जुमलेबाजी काम नहीं आने वाली है. इनकी चौकीदारी की नयी नाटकबाजी भी इनको बचा नहीं पाएगी. बसपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी ने पिछले चुनाव में कई वादे किये थे लेकिन सभी खोखले साबित हुए.