अगड़ा-पिछड़ा विवाद: मायावती ने पूछा- मोदी जन्म से पिछड़े होते तो क्या RSS उन्हें PM बनने देती?
ABP News Bureau | 10 May 2019 11:12 AM (IST)

इस लोकसभा चुनाव में जाति को लेकर छिड़ा हुआ महासंग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है. मायावती ने पीएम मोदी की जाति को लेकर पूछा कि अगर वो जन्म से पिछड़े होते तो क्या RSS उन्हें प्रधानमंत्री बनने देती. वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि उनके राज्य गुजरात में दलितों के साथ अत्याचार किया जा रहा है. कल मोदी ने एसपी-बीएसपी गठबंधन पर जातिवाद का आरोप लगाया था.