पाकिस्तान में मौलाना डीजल की दहशत ! Imran से फजलुर रहमान का आर पार !
ABP News Bureau | 03 Nov 2019 10:40 PM (IST)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इन दिनों दशहत साये में हैं और इसकी वजह हैं पाकिस्तान के मौलाना डीजल. दरअसल पाकिस्तान जमीअत उलेमा ए इस्लाम पार्टी के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान तेल में कमीशन खाने के आरोपों के चलते मौलाना डीजल के नाम से भी मशहूर हैं और वो इमरान खान के कट्टर विरोधी भी माने जाते हैं. इमरान खान की सरकार के खिलाफ इन डीजल मौलाना ने मोर्चा खोल रखा है. वो इमरान खान का इस्तीफा मांग रहे हैं और इस्लामाबाद में सात दिनों का राशन पानी लेकर अपनी इस मांग पर डटे हुए हैं.