मारुति में मंदी की मार: 10 साल में पहली बार गुरुग्राम-मानेसर प्लांट 2 दिन के लिए बंद होगी
ABP News Bureau | 04 Sep 2019 01:54 PM (IST)

मारुति गुरुग्राम और मानेसर के अपने प्लांट को दो दिन के लिए बंद रखेगी. गाड़ी की बिक्री में आ रही लगातार गिरावट के बाद कंपनी ने ये फैसला किया है. बता दें कि मारुति सुजुकी के गाड़ी की बिक्री अगस्त महीने में 33 फीसदी गिरी है. इन्हीं चीजों को ध्यान में रखते हुए कंपनी यह फैसला किया है. अब देखना होगा कि क्या कंपनी आगे और भी बड़े कदम उठा सकती है.