‘खानदानी शफाखाना’का नया गाना रिलीज, बादशाह ने गाने को दी है आवाज
shubhamsc | 01 Aug 2019 07:21 AM (IST)

फिल्म खानदानी शफाखाना का नया गाना बेबी सांस तो ले ले हुआ रिलीज. सिंगर और एक्टर बादशाह ने गाने को दी है आवाज. फिल्म बाटला हाउस के गाने ओ साकी साकी का मेकिंग वीडियो आया सामने. वीडियो में दिखा एक्ट्रेस नोरा फतेही ने कैसे की है गाने के लिए तैयारी. वेबसीरीज सेक्रेड गेम्स के सीक्वल की नई झलक आई सामने... शो के अहम किरदार गणेश गायतोंडे के रोल में नजर आए नवाजुद्दीन सिद्दीकी. एक्टर गोविंदा ने किया दावा.. डायरेक्टर जेम्स कैमरून को हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म अवतार के टाइटल का दिया था सुझाव. गोविंदा ने ये भी कहा कि उन्हें फिल्म में रोल भी ऑफर किया गया था.. जिसे उन्होंने नकार दिया.