अश्लील पर्चा विवाद पर मनीष सिसोदिया ने BJP को घेरा, कहा- उल्टा चोर कोतवाल को डांटे
ABP News Bureau | 10 May 2019 12:20 PM (IST)

दिल्ली में रविवार को सभी सात लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी. इससे पहले दिल्ली की राजनीति पूरी तरह से गरमाई हुई है. पूर्वी दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर ने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी मारलेना के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है. और आप नेताओं को मानहानी का नोटिस भेज दिया है. गंभीर के मानहानि नोटिस पर मनीष सिसोदिया ने कहा है, ''चोरी और सीनाज़ोरी? इस घिनोनी हरकत के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए थी और मानहानि की धमकी दे रहे हैं? उलटा चोर कोतवाल को डांटे?