कंगना रनौत ने बॉलीवुड को धमकाते हुए कहा कि एक-एक को देख लूंगी!
ABP News Bureau | 07 Feb 2019 06:36 PM (IST)

मुंबई के घाटकोपर स्थित आर सिटी मॉल में स्कूली बच्चों के लिए रखी गयी 'मणिकर्णिका' की स्क्रीनिंग के दौरान कंगना को जब याद दिलाया गया कि क्रॉस प्रमोशन के इस दौर में बॉलीवुड के तमाम सितारों ने उनकी इस फिल्म को वैसे प्रमोट नहीं किया जैसे की वो बाकी सभी फिल्मों का करते हैं, तो कंगना गुस्से से उबल पड़ीं.