बन्दूक के साथ सड़क पर महिला-पुरुष का हाईवोल्टेज हंगामा, पुलिस के छूटे पसीने
shubhamsc | 26 Sep 2019 12:24 PM (IST)

यूपी के मथुरा में कल सड़क पर एक पुरुष और महिला ने जो हंगामा मचाया उससे पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए. शुभम चौधरी नाम के एक व्यक्ति ने अपनी कार बीच सड़क पर जला दी. तीन बच्चों के सामने एक महिला के साथ खड़े होकर ताबड़तोड़ फायरिंग करता रहा. महिला भी गन लेकर फायरिंग करती रही.