दिल्ली के मौजपुर में 23 साल के युवक की हत्या, गली से गुजरने पर हत्या किए जाने का आरोप
shubhamsc | 01 Sep 2019 10:36 AM (IST)

दिल्ली के मौजपुर में 23 साल के युवक की पीट-पीटकर हत्या, पंडितों की गली से गुजरने पर हत्या किए जाने का आरोप. साहिल का वहां से जाना उस गली में रहने वाले एक शख्स को नागवार गुजरा और उसने अपने बेटों और आस-पड़ोस के लोगों के साथ मिलकर साहिल को बड़ी ही बेरहमी से पीटा, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई.