ममता बनर्जी लोकतंत्र की जगह गुंडातंत्र चला रही हैं, देश की जनता PM के साथ है- CM रघुवर दास
ABP News Bureau | 16 May 2019 02:09 PM (IST)

झारखंड के सीएम रघुवर दास ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है. रघुवर दास ने कहा कि ये सभी जानते हैं कि अगर मोदी जी जीत गए तो कोई होटवार जेल में होगा तो कोई तिहाड़ जेल में होगा. इसके साथ ही बंगाल में हो रही हिंसा को लेकर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी लोकतंत्र की जगह गुंडातंत्र चला रही हैं, लेकिन देश की जनता PM मोदी के साथ है.