प. बंगाल: हिंसा को लेकर पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर बोला हमला,कहा- दीदी ने लोकतंत्र का गला घोंटा
ABP News Bureau | 15 May 2019 07:09 PM (IST)

पश्चिम बंगाल के बसीरहाट से पीएम मोदी ने हिंसा को लेकर ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला है. पीएम ने तहा कि सत्ता के नशे में ममता बनर्जी ने लोकतंत्र का गला घोंटा है, मुझपर गालियों, धमकियों का असर नहीं होगा. 2019 में दीदी का पत्ता साफ होने जा रहा है. बीजेपी अकेले 300 का आंकड़ा पार करने वाली है.