ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग से की पीएम मोदी की केदारनाथ-बदरीनाथ यात्रा की शिकायत
ABP News Bureau | 19 May 2019 11:09 AM (IST)

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग से पीएम मोदी की केरदानाथ-बदरीनाथ यात्रा की शिकायत कर दी है. ममता ने कहा कि ये भी चुनाव प्रचार का ही एक तरीका है. टीएमसी ने कहा कि प्रचार खत्म होने के बाद ये कार्यक्रम क्यों रखा गया. बता दें कि पीएम दो दिन के उत्तराखंड प्रवास पर हैं. उन्होंने कल केदरानाथ के दर्शन किए और अब आज वो बदरीनाथ के दर्शन करेंगे.