बिहार महागठबंधन की सीटों और उम्मीदवारों के नाम के एलान की बड़ी बातें
ABP News Bureau | 29 Mar 2019 12:42 PM (IST)

बिहार में महागठबंधन की सीटों का एलान, आरजेडी 19, कांग्रेस 9, आरएलएसपी 5, जीतन राम मांझी की पार्टी हम 3 सीटों पर, सन ऑफ मल्लाह मुकेश साहनी की पार्टी वीआईपी तीन सीटों और सीपीआईएमएल, आरजेडी के कोटे से एक सीट पर चुनाव लड़ेगी . आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन अटूट है. आरजेडी मधेपुरा, दरभंगा, वैशाली गोपालगंज, सीवान, महाराजगंज, सारण, हाजीपुर, बेगूसराय, पाटलिपुत्रा, बक्सर, जहानाबाद, नवादा, झंझारपुर, अररिया, सीतारमढ़ी, अररिया की सीटों पर चुनाव लड़ेगी. आरा की सीट सीपीआईएमएल को दी गई है.