पीएम मोदी के 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन में शामिल क्यों हो रहा है पूरा देश? देखिए बीजेपी का जवाब
ABP News Bureau | 19 Mar 2019 06:18 PM (IST)
'चौकीदार चौर है' के जवाब में बीजेपी ने लॉन्च किया - मैं भी चौकीदार. बीजेपी अपने इस कैंपेन की कामयाबी बताने के लिए इसे जनआंदोलन का नाम दे रही हैं.. जबकि विपक्ष आरोप लगा रहा है.. कि ये सिर्फ मोदी की मार्केटिंग का हथकंडा है, असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का. 2014 में चायवाले को नारा बनाया गया.. और अब चौकीदार नारा बन रहा है. चौकीदार के इस नारे पर विपक्ष भी 'मैं भी बेरोजगार' का मुद्दा बना रही है. इसीलिए 'संविधान की शपथ' में आज का मुद्दा है- मैं भी चौकीदार या बेरोजगार !