धोनी का 'मिशन कश्मीर', सेना की विक्टर फोर्स का होंगे हिस्सा
shubhamsc | 25 Jul 2019 11:00 PM (IST)

दुश्मनों के दांत खट्टे करने वाली भारतीय सेना की ये जांबाजी है. ये उन वीर पुत्रों का वीडियो है जो अपने घर से दूर भारत माता की रक्षा में लगे हुए हैं. क्रिकेट के मैदान से निकलकर महेंद्र सिंह धोनी अब कश्मीर की इन्हीं फिजाओं में सेना की वर्दी पहनकर देश की सेवा करेंगे . चान दिन पहले ही धोनी को सेना में ट्रेनिंग की इजाजत मिली थी और आज उनकी भूमिका तय कर दी गई है . धोनी भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स की विक्टर फोर्स का हिस्सा होगा. विक्टर फोर्स सेना की वो उस सबसे खतरनाक टुकड़ी का नाम है जो काउंटर इंसरजेंसी और काउंटर टेररिस्ट फोर्स कही जाती है.