घाटी में क्रिकेट अकादमी खोलेंगे महेंद्र सिंह धोनी, फटाफट देखिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें
shubhamsc | 09 Aug 2019 01:34 PM (IST)

अनुच्छेद 370 हटने के बाद आज पहली बार कश्मीर घाटी में घरों से निकलेंगे लोग, थोड़ी देर में श्रीनगर समेत कई जिलों में पढ़ी जानी है जुमे की नमाज. श्रीनगर में अब भी चारों तरफ सन्नाटा दिख रहा है, सड़कों पर सिर्फ सुरक्षाबलों के जवान दिखाई दे रहे हैं. क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी कश्मीर में खोलना चाहते हैं क्रिकेट अकेडमी. स्थिति सामान्य होने पर खेल मंत्रालय से बात करेंगे. जेडीयू ने की पीएम के संबोधन की तारीफ। कहा- पीएम ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के मन से कुछ शंकाएं दूर करने की कोशिश की है.