महाराष्ट्रः शिवाजी के वंशज और NCP के पूर्व सांसद उदयनराजे भोसले BJP में हुए शामिल
ABP News Bureau | 14 Sep 2019 10:46 AM (IST)

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले जहां सभी राजनीतिक दल रणनीति बनाने में लगे हैं तो वहीं पार्टी नेताओं का दल-बदल का सिलसिला भी जारी है. चुनाव से ठीक पहले आज NCP के एक बड़े नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. शनिवार को महाराष्ट्र के सतारा से सांसद और NCP के बड़े नेता उदयनराजे भोसले ने बीजेपी का दामन थाम लिया. शुक्रवार को उदयनराजे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के पास पहुंचे थे जहां बतौर सांसद अपना इस्तीफा उन्होंने सौंपा. बता दें कि उदयनराजे भोसले छत्रपति शिवाजी के वंसज हैं. उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें काफी दिनों से थी. अटकलों को खत्म करते हुये शुक्रवार को उन्होंने घोषणा की कि वह शनिवार यानि आज दिल्ली में सत्ताधारी पार्टी में शामिल होंगे.