पुणे में बारिश का कहर, 5 लोगों की मौत
shubhamsc | 26 Sep 2019 10:07 AM (IST)

पुणे में चार घंटे की बारिश क्या हुई. पूरे शहर का बुरा हाल हो गया है. सड़कों पर कई फीट तक पानी भर गया, कई इलाकों में बिजली गुल हो गई, पुणे के सहकार नगर में दीवार गिरने से पांच लोगों की जान चली गई. जिन लोगों की मौत हुई है उनमें एक बच्ची भी शामिल है. सुबह जब बारिश रुकी है तब लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन रात में क्या हालात थे उसकी तस्वीरें आप देख रहे हैं, पुणे के उपनगरीय इलाके काटरज, सातारा रोड, सीहगढ़ रोड पर बुरा हाल है। आज बारिश का अलर्ट नहीं है लेकिन एहतियातन स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं.
#Pune #PuneNews #Maharashtra