महाराष्ट्र में बाढ़ से बुरा हाल, ड्रोन कैमरे में कैद हुईं भयावह तस्वीरें
shubhamsc | 09 Aug 2019 12:58 PM (IST)

बाढ़ से महाराष्ट्र के सांगली, सतारा, कोल्हापुर में बिगड़े हालात, अभी तक महाराष्ट्र में 27 की मौत , आज भी बारिश का अलर्ट. महाराष्ट्र के सांगली में भारी बारिश का कहर. रिहायशी इलाके पूरी तरह पानी में डूबे. बोट से पहुंचाया जा रहा है खाने पीने का सामान. सांगली के कई इलाकों में गले तक भरा पानी. एनडीआरएफ टीम ने साढ़े चार हजार से ज्यादा लोगों को बोट के जरिये निकाला. महाराष्ट्र के बाढ़ की भयावह तस्वीरें ड्रोन कैमरे में कैद हुई हैं. वीडियो में गांव के गांव डूबे नजर आ रहे हैं और दुकानों, कस्बों में पानी भरा हुआ है.