टिक टॉक के लिए जानलेवा स्टंट ! उफनते नाले में कूदा युवक
shubhamsc | 10 Aug 2019 11:18 AM (IST)

टिक टॉक वीडियो के चक्कर में मध्यप्रदेश के नीमच में एक दिल दहलाने वाली घटना होते-होते बची. दरअसल नीमच में एक लड़का टिक टॉक पर हिट होने के लिए एक उफनते नाले में कूद गया. नाले में पानी का बहाव तेज होने के कारण लड़का बहते हुए एक पुलिया में जा फंसा. लड़के के आवाज सुन आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाले.