मध्यप्रदेश में उफान पर ताप्ती नदी, देखिए 25 बड़ी खबरें
shubhamsc | 29 Jul 2019 10:13 PM (IST)

राजस्थान के पाली में रेलवे अंडरब्रिज में 8 फीट से ज्यादा पानी भरा, कार पार कराने की कोशिश में डूब रहे दो युवकों को लोगों ने बचाया. एमपी के बुरहानपुर में ताप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से घाट किनारे बने मंदिर डूबे, लोगों की सुरक्षा के लिए होमगार्ड तैनात. ओडिशा के मलाकानगिरी में भारी बारिश के बाद कई हिस्सों का संपर्क टूटा, कई लोग फंसे. इंदौर के मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति के दूध पीने की अफवाह, वीडियो वायरल हो रहा है. यूपी के मेरठ के मंदिर में नंदी भगवान की मूर्ति के दूध पीने की अफवाह, भक्तों की लगी भीड़.