मध्य प्रदेश: दिग्विजय सिंह के वोट ना देने पर शिवराज सिंह ने साधा निशाना, संदीप दीक्षित ने किया पलटवार
ABP News Bureau | 13 May 2019 01:45 PM (IST)

शिवराज सिंह ने दिग्विजय सिंह के भोपाल में वोट नहीं डालने पर निशाना साधा. इस पर संदीप दीक्षित ने पलटवार किया है. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने वोट नहीं डालने पर खेद जताया है. उन्होंने कहा कि अगली बार वो भोपाल से वोटर आईडी कार्ड बनवा लेंगे और जरूर वोट करेंगे.