एमपी के रामेश्वर का कमाल, 11 सेकेंड में नंगे पांव पूरी की 100 मीटर की दौड़, खेल मंत्री ने की मदद की पेशकश
shubhamsc | 17 Aug 2019 01:42 PM (IST)

मेहनत हो, लगन हो, कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो पैरों में जूते न भी हों तब भी दौड़ कामयाब होती ही है. ये कहानी है मध्य प्रदेश के शिवपुरी के एक नौजवान 19 साल के रामेश्वर उर्फ दारोगा की. आप जानते हैं कि रामेश्वर को किस नाम से पुकारा जा रहा है? यूसैन बोल्ट के नाम से. बोल्ट यानी दुनिया का सबसे तेज एथलीट. बोल्ट की जैसी फुर्ती और तेजी दिखाकर रामेश्वर गुदड़ी का लाल बन चुका है. रामेश्वर बिना सुविधा, बिना ट्रेनिंग के सिर्फ 11 सेकेंड में 100 मीटर की दौड़ पूरी करके स्टार बन चुका है. बोल्ट के नाम रिकॉर्ड है 9.58 सेकेंड में 100 मीटर की दौड़ पूरी करने का. आप सोचिए रामेश्वर में कितनी प्रतिभा है और वो आज कहां खड़ा है.