मध्यप्रदेश में पानी का विकराल रूप, बाढ़-बारिश से कई जिलों का संपर्क टूटा
shubhamsc | 10 Sep 2019 09:39 AM (IST)

देश के दिल यानी मध्य प्रदेश में एक बार फिर जल प्रलय का मंजर नजर आ रहा है...मौसम विभाग ने राज्य के बत्तीस जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है...हरदा, होशंगाबाद, नीमच, मंदसौर, रायसेन, नरसिंहपुर, सीहोर और रतलाम जिलों के लिए बहुत ज्यादा बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है...यानी आज का दिन एमपी पर भारी रहनेवाला है...प्रदेश के अलग अलग इलाकों से बाढ़ की दिल दहलानेवाली तस्वीरें सामने आ रही हैं.