मध्य प्रदेश: पूर्व सीएम शिवराज सिंह का बड़ा हमला, कहा- कमलनाथ सरकार ने गरीबों के कफन के पैसे छिन लिए
ABP News Bureau | 11 May 2019 06:24 PM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार ने किसानों की कर्जमाफी के नाम पर धोखा किया है. उन्होंने आगे कहा कि कमलनाथ सरकार ने गरीबों के कफन के पैसे छिन लिए, बीमार के इलाज के लिए मिलने वाले पैसे भी छिन लिए.