मंदसौर: उफान पर शिवना नदी, घरों में पानी घुसने से बर्बाद हो गए अनाज
shubhamsc | 17 Aug 2019 11:27 AM (IST)

मध्य प्रदेश के मंदसौर में उफनती शिवना नदी ने मचाया कोहराम...निचले इलाकों में कई घर हुए बर्बाद. शिवना नदी उफान पर है तीन दिनों से 30 फ़ीट ऊंचा ब्रिज डूबा हुआ है. अब भी ब्रिज के पास बने डैम के कारण अब भी पानी का बहाव तेज़ है. मध्यप्रदेश के मंदसौर के कई इलाकों में पानी भरने से घऱों में पानी घुस गया और घर में रखे खाने के सामान खराब हो गए.