मध्य प्रदेश: इंदौर में एक साथ वोट डालने पहुंचा पूरा परिवार, कहा- 'पहले मतदान फिर घर का काम'
ABP News Bureau | 19 May 2019 04:36 PM (IST)

मध्य प्रदेश के इंदौर में जिस मतदान केंद्र में सुमित्रा महाजन ने वोट डाला, उसी मतदान केंद्र में एक परिवार वोट करने के लिए पहुंचा. परिवार के लोगों ने ये तय कर लिया था कि एक साथ वोट करने जाएंगे. लेकिन वोट किसे करेंगे इस पर बात नहीं हुई थी. इस परिवार की महिलाओं का कहना है "पहले मतदान फिर घर का काम".