पांचवें चरण के लिए लखनऊ में मतदान जारी, देखिए जनता किन मु्द्दों पर दे रही है वोट
ABP News Bureau | 06 May 2019 12:17 PM (IST)

आज लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में यूपी में 14 जगहों पर वोट डाले जाएंगे. जिन 14 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी वो हैं- अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, धौरहरा, सीतापुर, मोहनलाल गंज, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा. बात लखनऊ की करें तो राजनाथ सिंह यहां से सांसद हैं. इस सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है. पिछले करीब 23 साल से यहां पर बीजेपी का झंडा काबिज है. अटल बिहारी वाजपेयी यहां से सांसद रहे और फिर लालजी टंडन भी यहां से सांसद रहे. कांग्रेस की ओर से आचार्य प्रमोद कृष्णम और गठबंधन की ओर से पूनम सिन्हा चुनाव मैदान में हैं.